यूक्रेन को अमेरिका से F16 लड़ाकू विमान मिलने की संभावना के बाद रूस की चिंता बढी

यूक्रेन को अमेरिका से F16 लड़ाकू विमान मिलने की संभावना के बाद रूस की चिंता बढी

यूक्रेन को अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू विमान मिलने की संभावना को लेकर रूस ने चिंता व्‍यक्‍त की है। अमेरिका में रूस के राजदूत एनातोली एंतोनोव ने कहा कि यूक्रेन को एफ-16 विमान देने से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में नाटो की संलिप्‍तता को लेकर चिंताएं बढेंगी। एक वक्‍तव्‍य में रूस के राजदूत एनातोली एंतोनोव ने कहा कि यूक्रेन में एफ-16 विमान का संचालन मूलभूत संरचना, पायलट और रखरखाव कर्मियों की कमी के कारण संभव नहीं है। उन्‍होंने कहा कि रूसी प्रतिक्रिया को लेकर अमेरिका को पूरी तरह सजग रहने की आवश्यकता है।

इस बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोद्योमीर जेलेंस्की ने कहा कि वे अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू विमान मिलने को लेकर आश्‍वस्‍त हैं। उन्‍होंने अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को आश्‍वस्‍त किया कि लड़ाकू विमानों का इस्‍तेमाल रूसी क्षेत्रों में नहीं किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment