ओडिशा मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया जा रहा है। मंत्रिमंडल में कुछ नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह भुवनेश्वर में लोकसेवा भवन में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल गणेशी लाल पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों ने बताया है कि भजननगर के विधायक बिक्रम केसरी अरूखा, राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक और बांग्रीपोसी के विधायक सूदम मरांडी को नवीन पटनायक सरकार में मंत्री के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है। बिक्रम केसरी अरूखा ने पिछले हफ्ते ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले हफ्ते स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास तथा श्रम मंत्री श्रीकांत साहू ने इस्तीफा दे दिया था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण नबा किशोर दास की एक पुलिसकर्मी ने जनवरी में हत्या कर दी थी ओडिशा मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 22 मंत्री हो सकते हैं। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...