भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुरू होगी। आज दोपहर में फिल्म पर्यटन से संबंधित एक अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकारी समूह की बैठक का उद्घाटन सत्र कल होगा। बैठक में इस क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक प्रचुरता पर चर्चा होगी।
G-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुरू होगी