खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 200 विश्वविद्यालयों के 4,700 खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण नवनीत सहगल ने बताया कि 25 मई को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी में खेलों को शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। शुभारंभ समारोह में प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। डाक्टर सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों के मंत्रीगण को शुभारंभ समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। समारोह में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जायेगा। कार्यक्रम स्थल की जानकारी से संबंधित जगह-जगह साइनेज लगाये जायेंगे। एअरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित रहेगी। बीबीडी में वाहनों के पाकिर्ंग का अच्छा प्रबंध रहेगा।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...