प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंचे। वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर G-7 समिट में भाग लेंगे।
यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी जापान में, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर, जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नई दिल्ली में बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन में अनेक प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श होगा।
विदेश सचिव ने बताया कि हिरोशिमा में हो रहे शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी तीन औपचारिक सत्रों में होगी। दो सत्र कल होंगे और तीसरा सत्र 21 मई को होगा।