प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण देने वाले संस्थानों ने लाभार्थियों को तीन हजार एक सौ 19 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 28 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वाले लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने बताया कि ऋण के लिए 44 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 33 लाख से अधिक को ऋण मंजूर किया जा चुके है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से 28 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वाले लोग लाभान्वित हुए