थाईलैंड में विपक्षी दलों ने सेना के साथ गठबंधन से अलग होने के बाद चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। आरंभिक परिणामों से संकेत मिलते हैं कि मूव फॉरवर्ड और फेउ थाई दल प्रधानमंत्री प्रयुत चानोचा से आगे चल रहे हैं। अब तक 99 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अगली सरकार कौन बनायेगा। सेना ने 2014 में विद्रोह के बाद सत्ता संभालने पर संसदीय नियमों में परिवर्तन किया था। इन नियमों के अनुसार विपक्षी दलों को सेना समर्थक जुंटा नियुक्त सीनेट के सदस्यों सहित कई धडों का समर्थन जुटाना होगा। थाईलैंड में हाल के वर्षों में सैन्य विद्रोहों के बाद यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री प्रयुत ने विद्रोह के बाद 2014 में सत्ता संभाली थी।
थाईलैंड में विपक्षी दलों ने सेना से अलग होने के बाद चुनाव में शानदार जीत हासिल की
