केरल सरकार ने अस्पतालों में पुलिस सहायता केंद्र और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अध्यादेश लाने का निर्णय लिया

केरल सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अध्यादेश लाने का निर्णय लिया है। सरकार ने प्रमुख अस्पतालों में पुलिस सहायता केंद्र बनाने का भी निर्णय लिया है और अस्पतालों को हर महीने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का निर्देश दिया है। कल शाम मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बुधवार को डॉक्टर वंदना दास की ड्यूटी पर हत्या की घटना के संदर्भ में यह बैठक बुलाई गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में हिंसा और संपत्ति के नुकसान को रोकने से संबंधित कानून में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। डॉ वंदना दास की निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को दहला दिया था और इस घटना के विरोध में चिकित्साकर्मियों ने हड़ताल की थी। केरल चिकित्सा अधिकारी संघ ने सरकार के निर्णय के बाद हड़ताल खत्म कर दी।

Related posts

Leave a Comment