बिहार के गया में 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष मेला का इस वर्ष भी आयोजन नहीं होगा। हालांकि, पिंडदान के लिए गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोविड नियमानुसार पिंडदान की रीति पूरी करने की अनुमति होगी। कोविड महामारी के कारण पिछले वर्ष भी इस मेले का आयोजन नहीं हुआ था। पितृपक्ष की 15 दिनों की अवधि 19 सितंबर से शुरू होगी। गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया है कि 26 अगस्त से विष्णुपद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था और श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे कोविड के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। एक समय में केवल बीस श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...