अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब DGP गौरव यादव ने बताया, आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह को गिरफ़्तार किया है। आजादवीर सिंह और अमरीक सिंह ने IED असेंबल की थी। अमरीक सिंह की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। आजादवीर के पास से 1.1 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है।
अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया