केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश इलैक्ट्रिक कार और फ्लेक्स ईंधन ईंजन से चलने वाले वाहनों में वृद्धि से अगले पांच साल में दुनिया का सबसे बडा ऑटोमोबाइल बाजार बन जायेगा। कल मुंबई में एक समारोह में परिवहन मंत्री ने भारतीय सडकों पर भीड-भाड कम करने का आह्वान किया है। उन्होंने सतत् विकास को अंतिम लक्ष्य बताते हुए किफायती, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर जोर दिया। नितिन गडकरी ने सडक परियोजनाओं के लिए बिटूमिन के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।
भारत अगले पांच साल में दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जायेगा: नितिन गडकरी