नेपाल में पुलिस ने फर्जी भूटानी शरणार्थी घोटाले के सिलसिले में नेपाल के पूर्व गृह मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता बाल कृष्ण खंड को गिरफ्तार किया है। उन पर कई नेपालियों को भूटानी शरणार्थियों के रूप में अमेरिका भेजने के बदले में लाखों रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस ने उनके निजी सहयोगी नरेंद्र केसी को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस रैकेट में शामिल कथित लोगों की संख्या 12 हो गई है। अब तक 106 पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
नेपाल में फर्जी भूटानी शरणार्थी घोटाला मामले में नेपाल के पूर्व गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड गिरफ्तार