प्रधानमंत्री मोदी कल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी कल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह साढ़े 10 बजे प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के समारोह के प्रारंभ का प्रतीक होगा, जो 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री इस गौरवपूर्ण अवसर पर देश में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से जुड़ी 5800 करोड़ रुपए से अधिक की अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह देश में वैज्ञानिक संस्थानों को मजबूत बनाने के प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के वीजन के अनुरूप है।

जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (एलआईजीओ-इंडिया), हिंगोली; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, जतनी, ओडिशा और टाटा मेमोरियल अस्पताल के मुंबई के प्लैटिनम जुबली ब्लॉक हैं।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, 2023 के अवसर पर कार्यक्रम और समारोह में अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) पर विशेष ध्यान दिया गया है। एआईएम पैविलियन इस वर्ष के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के विषय पर प्रकाश डालते हुए नवाचारी परियोजनाओं का प्रदर्शन करेगा और आगंतुकों को लाइव टिंकरिंग सत्रों को देखने, टिंकरिंग गतिविधियों में शामिल होने, स्टार्ट अप द्वारा उत्कृष्ट नवाचारों और उत्पादों को देखने का अवसर प्रदान करेगा। एआर/वीआर, डिफेंस टेक, डीजी यात्रा, टेक्सटाइल और लाइफ साइंसेज जैसे कई सहयोग क्षेत्रों के साथ।

Related posts

Leave a Comment