मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए दो हजार 123 करोड रूपये के ब्याज में छूट देने की घोषणा की है। इस छूट से राज्य के 11 लाख 19 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। प्रस्तावित योजना के अन्तर्गत मूलधन और ब्याज सहित दो लाख रूपये तक की बकाया राशि वाले किसान ही इसके लिए पात्र होंगे। ब्याज में छूट मिलने से किसान बिना ब्याज के सहकारी सोसायटियों से ऋण ले सकेंगे तथा खरीफ फसलों के लिए उरर्वक और बीज खरीदने में सक्षम हो पायेंगे।
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए 2,123 करोड रूपये के ब्याज में छूट देने की घोषणा की