इज़राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की।
इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। इस्राइली विदेश मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ-CII द्वारा आज आयोजित भारत-इजरायल बिजनेस फोरम में शामिल होंगे।
इस वर्ष के अंत में इजरायल के प्रधान मंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा की तैयारी के सिलसिले में इजरायली विदेश मंत्री की भारत यात्रा हो रही है। इससे पहले अप्रैल में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ इजरायल के वित्त मंत्री नीर बरकत भारत की यात्रा पर आए थे।