बेंगलुरु मेट्रो रेल ने कल मतदान के दिन नम्मा मेट्रो ट्रेन संचालन का समय बढाया

बेंगलुरु मेट्रो रेल ने कल मतदान के दिन नम्मा मेट्रो ट्रेन संचालन का समय बढाया

बेंगलुरु मेट्रो रेल ने कल मतदान के दिन नम्मा मेट्रो ट्रेन संचालन का समय बढा दिया है। बैयप्पनहल्ली, केंगेरी, नागासंद्रा, सिल्क इंस्टीट्यूट, के आर पुरा और व्हाइट फील्ड स्टेशनों से आखिरी ट्रेन आधी रात को 12 बजकर 05 मिनट पर प्रस्थान करेगी और अन्य स्टेशनों से आखिरी ट्रेन 12 बजकर 35 मिनट पर चलेगी। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम और बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन परिवहन निगम ने कहा है कि निगम की अधिकांश बसों का उपयोग चुनाव के लिए किया जाता है, इसलिए आज रात और कल चुनाव के दिन बहुत कम बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Related posts

Leave a Comment