कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता जनसभाएं, रैलियां और रोड शो करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राज्य में दूसरे चरण के अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे कलबुर्गी में आज दोपहर रोड शो करने से पहले चित्रदुर्ग, होसपेट और सिंधानूर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त वे मुदाबिदारे, अंकोल्ला और बाली होंगाला में कल जनसभाएं करेंगे। राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे और तीन जगह पर विशाल रोड शो करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज मांड्या में जनसभा करेंगी और चिंतामणि, होस्कोटे और सी.वी. रमण नगर में रोड शो करेंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे और चिकमंगलूर में रोड शो करेंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्यूलर के नेता एच.डी. देवगौड़ा विभिन्न जगहों पर जनसभाओं और रोड शो में भाग लेंगे।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...