केरल में एक गुस्सैल हाथी, जिसने उडूक्की जिले के संथमपारा इलाके के चिन्नाक्कनाल गांव में लोगों को परेशान कर रखा था, उसे आज दोपहर बेहोश कर दिया गया। इस हाथी को रिहायशी बस्ती से दूर किसी अन्य स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है।
चावल से इस हाथी के विशेष लगाव के कारण इसे स्थानीय भाषा में इसे अरीक्कोमबाम के नाम से जाना जाता है। यह गुस्सैल हाथी अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान ले चुका है और भोजन की तलाश में रिहायशी बस्तियों में हमले कर चुका है। इस हाथी के गले में रेडियो कॉलर लगाया जाएगा और इसे न्यायालय के आदेश के अनुसार जंगल में किसी अज्ञात स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।