राजस्थान में अगले महीने अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान

राजस्थान में अगले महीने अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहने तथा सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। मई में औसत से कम लू चलने के आसार हैं।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मई के पहले सप्ताह में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी का सिलसिला जारी रहने से सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। दूसरे सप्ताह में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने से तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे रह सकता है। तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान कम बारिश होने से तापमान बढ़ सकता है।

Related posts

Leave a Comment