हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो मई को होने वाले नगर-निगम चुनाव के लिये प्रचार तेज

हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो मई को होने वाले नगर-निगम चुनाव के लिये प्रचार जोर शोर से चल रहा है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही दलों ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। भाजपा नेता और केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला के टूटू, खलीनी, लोअर बाजार और माल रोड के इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया। वे समरहिल और कृष्णा नगर में जनसभाएं भी करेंगे तथा शिमला में संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुखू लोअर बाजार, राम बाजार, समरहिल, भराड़ी, कुफ्ताधार, कैथू और एनेडेल इलाकों में चुनाव अभियान और नुक्कड़ सभाएं करेंगे।

Related posts

Leave a Comment