पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल, 2023 को निधन हो गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्तित्व के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि पूरे भारत में 26 और 27 अप्रैल, 2023 को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। शोक के दिनों में, उन सभी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और इन दो दिनों में किसी आधिकारिक समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: “प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वे भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक महत्वपूर्ण राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। प्रकाश सिंह बादल का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके साथ कई दशकों तक मेरा निकट संपर्क रहा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे उनके साथ कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”

Related posts

Leave a Comment