उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनके संदेश का पूरा पाठ निम्नलिखित है: “ईद-उल-फितर के इस खुशी के मौके पर मैं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। रमज़ान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाने वाला ईद-उल-फितर का त्योहार आपस में खुशियाँ साझा करने का एक शुभ अवसर है। सभी लोग इसे मिलजुल कर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। आइए इस पर्व में निहित मानवीय मूल्यों – करुणा, उदारता और भाईचारे को अपने जीवन में साकार करते हुए मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।”
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...