ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने आज संगठन से समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। यह योजना सभी पात्र सीमांत ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत लाकर उन्हें सशक्त करेगा। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य़ दस करोड़ महिलाओ को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का है। वर्तमान में यह संख्या नौ करोड़ है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि मई, 2014 में यह संख्या मात्र दो करोड़ 35 लाख थी जो अब बढ़कर नौ करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी प्रत्येक महिला की आय एक लाख रुपये प्रति वर्ष करने का लक्ष्य रखा है। गिरिराज सिंह ने महिलाओं से मोटे अनाज के उत्पाद बनाने की अपील की है।
ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने आज संगठन से समृद्धि योजना का शुभारंभ किया