ऑस्‍ट्रेलिया में पोर्ट हैडलैंड के निकट आज श्रेणी पांच का शक्तिशली चक्रवात आया

ऑस्‍ट्रेलिया में पोर्ट हैडलैंड के निकट आज श्रेणी पांच का शक्तिशली चक्रवात आया, हालांकि तूफान अब कमजोर पड गया है, लेकिन कुछ स्‍थानों पर अब भी रेड अलर्ट जारी है। तूफान से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। तट से दूर बेडआउट आइलैंड पर तूफान की रफ्तार दो सौ अट्ठारह किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। इस क्षेत्र में पिछले 14 वर्ष में आया यह सबसे शक्तिशाली तूफान था।

Related posts

Leave a Comment