उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए कल उच्च स्तरीय बैठक की

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए कल उच्च स्तरीय बैठक की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से उन छह शहरों पर अधिक ध्यान देने को कहा है, जिनमें कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से छह शहरों – लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, गौतम बुद्ध नगर और वाराणसी पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस बीच, जिलाधिकारी ने शहर के सभी दफ्तरों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जरूरी घोषित किया गया है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि बच्चों को बुखार या अन्य कोविड संबंधी लक्षण होने पर उन्हें स्कूल ना भेजें।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,158 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामले 44,998 हैं।

Related posts

Leave a Comment