युगांडा की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कंपाला में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की

युगांडा की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कंपाला में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की

युगांडा की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कंपाला में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत से उत्साहित हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत-युगांडा संबंधों में युगांडा का योगदान हम सभी को गौरवान्वित करता है। विदेश मंत्री ने पिछले तीन दिनों में अपनी बातचीत को साझा किया। उन्होंने सहयोग में और वृद्धि के अवसरों की भी च्रर्चा की। डॉ. जयशंकर कंपाला में श्री स्वामीनारायण मंदिर भी गए और शांति, स्वास्थ्य तथा सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

Related posts

Leave a Comment