सरकार ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। गृहमंत्री अमित शाह के हाल के अरुणाचल प्रदेश के दौरे के बारे में चीन के सरकारी प्रवक्ता के बयान को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय नेता देश के अन्य राज्यों की तरह ही अरुणाचल प्रदेश का भी नियमित रूप से दौरा करते हैं। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राओं पर आपत्ति व्यक्त करने का कोई औचित्य नहीं है और इससे वास्तविकता नहीं बदल सकती।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...