आई पी एल क्रिकेट में बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को एक विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने 213 रन के लक्ष्य को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
प्रतियोगिता में आज दिल्ली में दिल्ली कैपिटल का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।