यूक्रेन की प्रथम विदेश उप-मंत्री एमाइन जापारोवा आज चार दिन की यात्रा पर भारत आ रही हैं। वे विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव संजय वर्मा के साथ दोनों देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा करेंगी। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में वर्तमान स्थिति और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की आशा है। एमाइन जापारोवा विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और राष्ट्रीय उप-सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी से भी मुलाकात करेंगी।
भारत और यूक्रेन के बीच संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग हो रहा है। पिछले 30 वर्षों में व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है।