चीन ने बहुपक्षीय ऋणों के संदर्भ में स्‍थापित नियमों के अनुपालन में बहुत ही ढिलाई बरती है: IMF

चीन ने बहुपक्षीय ऋणों के संदर्भ में स्‍थापित नियमों के अनुपालन में बहुत ही ढिलाई बरती है: IMF

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष प्रमुख (IMF) ने कहा है कि चीन ने बहुपक्षीय ऋणों के संदर्भ में स्‍थापित नियमों के अनुपालन में बहुत ही ढिलाई बरती है। अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्‍टलीना जॉर्जिवा ने एक टेलीविजन साक्षात्‍कार में कहा कि चीन के लिए यह स्‍पष्‍ट करना जरूरी है कि वह‍ इन नियमों का पालन करने में सक्षम है।

चीन विकासशील देशों के लिए सबसे बडा ऋणदाता रहा है। यह अपेक्षित है कि वह ऋण चुकाने का प्रयास कर रहे निर्धन देशों के लिए स्‍थापित अंतर्राष्‍ट्रीय ऋण राहत प्रक्रिया के अनुरूप निर्णय ले। जाम्बिया के लिए चल रही ऋण वार्ता को आगे बढाने में चीन रूकावट डालता रहा है। जाम्बिया को अपने देश के पुनर्निर्माण के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों और घरेलू ऋणदाताओं से ऋण लेना जरूरी है। यह मुद्दा अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष और विश्‍व बैंक की अगले सप्‍ताह होने वाली बैठक में प्रमुखता से उठाया जाना तय है।

Related posts

Leave a Comment