कैबिनेट ने रसोई गैस मूल्‍य निर्धारण के संशोधित दिशा-निर्देशों को स्‍वीकृति दी

कैबिनेट ने रसोई गैस मूल्‍य निर्धारण के संशोधित दिशा-निर्देशों को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रसोई गैस के दिशा-निर्देशों में संशोधन को स्वीकृति दे दी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि भारत के कच्चे तेल के आयात में प्राकृतिक गैस की कीमतों का योगदान प्रत्येक महीने औसतन दस प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के फैसले से कीमतों को स्थिर बनाया जा सकेगा और प्रतिकूल बाजार स्थिति से उत्पादकों की पर्याप्त सुरक्षा हो सकेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन उपलब्ध होगा।

मंत्रिमंडल ने भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 को भी मंजूरी दी। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष विभाग की भूमिका बढ़ाना और इसरो के अभियानों की गतिविधियों को प्रोत्साहन देना है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि नई नीति में अनुसंधान, शिक्षा जगत, स्टार्टअप और उद्योग की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment