फिनलैंड में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री सना मारिन की सरकार को हार झेलनी पड़ी है। फिनलैंड की मुख्य कंजर्वेटिव पार्टी ने आम चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में जीत का दावा किया है। चुनाव में दक्षिणपंथी पॉपुलिस्ट्स फिन्स पार्टी को दूसरा स्थान मिला, जबकि प्रधान मंत्री सना मारिन की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी तीसरे स्थान पर रही। आम चुनाव में 20 दशमलव 8 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक वोट हासिल करने वाली नेशनल कोलिशन पार्टी (NCP) ने सभी मतों की गिनती के साथ ही जीत का दावा किया है, वहीं दक्षिणपंथी पॉपुलिस्ट्स पार्टी द फिन्स को 20 दशमलव 1 प्रतिशत वोट मिले, जबकि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी को 19 दशमलव 9 प्रतिशत वोट मिले। शीर्ष तीन दलों में से प्रत्येक को लगभग 20 प्रतिशत वोट मिले हैं, कोई भी पार्टी अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है।
Related posts
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...