एक राष्ट्र, एक ग्रिड और एक मूल्य की तर्ज पर प्राकृतिक गैस क्षेत्र में समान टैरिफ आज से लागू हो जाएंगे

एक राष्ट्र, एक ग्रिड और एक मूल्य की तर्ज पर प्राकृतिक गैस क्षेत्र में समान टैरिफ आज से लागू हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी सराहना करते हुए इसे ऊर्जा और गैस क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार बताया है। प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने इस संबंध में पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है। इसे देश के पूरे गैस नेटवर्क में लागू किया जाएगा। इसे तीन मूल्य क्षेत्र में वर्गीकृत किया गया है और ये क्षेत्र गैस स्रोत से उनकी दूरी पर आधारित हैं। बोर्ड ने कहा है कि समान टैरिफ 73 रूपये 93 पैसे प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट होगा।

Related posts

Leave a Comment