पी. वी. सिंधु मैड्रिड मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

पी. वी. सिंधु मैड्रिड मास्‍टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

पी. वी. सिंधु मैड्रिड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। महिला सिंगल्स के क्‍वार्टर फाइनल में पी. वी. सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिकफेत को 21-14, 21-17 से हराया। सिंधु ने तोक्यो ओलम्पिक के राउंड 16 में ब्लिकफेत को हराया था। पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रही सिंधु इस साल पहली बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

पुरूष सिंगल्स में किदाम्‍बी श्रीकांत टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें क्‍वार्टर फाइनल में जापान के केंता निशिमोतो ने 21-18, 21-15 से हराया।

Related posts

Leave a Comment