अमेरिका में रिपब्लिकन गवर्नर रॉन डेसांटिस को विधानमंडल की ओर से एक विधेयक भेजा गया है जिसमें फ्लोरिडा वासियों को बिना परमिट के बंदूक छुपाकर ले जाने की अनुमति का प्रावधान है। गवर्नर ने कहा है कि यह मुद्दा उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। इस मुददे पर सीनेट में हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 27 और विरोध में 13 वोट पडे। यह कानूनी रूप से बंदूक रखने वाले किसी भी व्यक्ति को फ्लोरिडा में बंदूक को बिना परमिट के जाने की अनुमति देता है। इसका मतलब है कि लोगों को सार्वजनिक रूप से बंदूकें ले जाने के लिए प्रशिक्षण और पृष्ठभूमि की जांच की आवश्यकता नहीं होगी। इस कानून पर लोगों ने अपनी-अपनी राजनीतिक आस्था के अनुरूप प्रतिक्रिया दी है। रिपब्लिकन सदस्यों ने कहा कि कानून का पालन करने वाले नागरिकों को बंदूकें रखने और खुद को बचाने का अधिकार है। दूसरी ओर डेमोक्रेट्स सदस्यों का कहना है कि एक राज्य जिसने पार्कलैंड हाई स्कूल और पल्स नाइटक्लब नरसंहार जैसे भयानक सामूहिक गोलीबारी देखी है वहां इस कानून से स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।
अमेरिका के फ्लोरिडा में लोगों को बिना परमिट के बंदूक ले जाने की अनुमति वाला बिल पास हुआ
