मध्य प्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया

मध्य प्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया

मध्य प्रदेश: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया। 17 सितंबर को PM मोदी द्वारा छोड़े गए 3 चीतों में से एक मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया है। जो शावक पैदा हुए हैं वो पहले भारतीय चीता हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक चीते के चार शावकों के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “अद्भुत समाचार।”

Wonderful news. https://t.co/oPvVBNlhqC

— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2023

Related posts

Leave a Comment