उत्‍तरी मैक्सिको के निकट अमरीकी सीमा पर सीयूआड जुराएज आव्रजन केन्‍द्र में आग लगने से चालीस लोगों की मौत

उत्‍तरी मैक्सिको के निकट अमरीकी सीमा पर सीयूआड जुराएज आव्रजन केन्‍द्र में आग लगने से कम से कम चालीस लोगों की मौत हो गई। मैक्सिको के राष्‍ट्रीय आव्रजन संस्‍थान के वक्‍तव्‍य में बताया गया है कि घायल लोगों को अस्‍पताल भेज दिया गया है। इस केन्‍द्र में मध्‍य और दक्षिण अफ्रीका से 68 वयस्‍क लोगों को रखा गया था। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मैक्सिको के अटार्नी जनरल कार्यालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment