राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के सुचारू संचालन पर चर्चा के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में सभापति सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर सदन में जारी गतिरोध समाप्त करने के तरीके ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे। संसद में इस महीने की 13 तारीख को बजट सत्र के दूसरा चरण शुरू होने के बाद से लगातार कार्यवाही बाधित हो रही है। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनसे माफी की मांग कर रही है जबकि विपक्षी दल आडाणी समूह के मुद्दे पर संयुक्त संसदीय जांच समिति गठित करने की मांग कर रहे हैं। उगादी, गुडी पड़वा और चैत्र शुक्लादि तथा अन्य पर्वो के कारण दोनों सदनों की बैठक कल भी नहीं हो पाई।
Related posts
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...