गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर

गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। अमित शाह गांधीनगर, वडोदरा, जूनागढ़ और सोमनाथ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अमित शाह गांधीनगर में 49वें डेयरी उद्योग सम्मेलन में शामिल होंगे। बाद में वह गांधीनगर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति-दिशा बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। अमित शाह गांधीनगर सिविल अस्पताल में निःशुल्क भोजन अभियान का भी प्रारंभ करेंगे। इसके बाद वह गांधीनगर के कलोल में नारदीपुर तालाब का उद्घाटन और विभिन्न कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। शाम को, अमित शाह वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। अमित शाह कल जूनागढ़ और सोमनाथ जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment