रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बेंगलुरु में हलके लडाकू विमान तेजस पर पावर टेक ऑफ शॉफ्ट-पीटीओ की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। यह शॉफ्ट लडाकू अनुसंधान और विकास संस्थान-सीबीआरडीई, चेन्नई के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित और डिजाइन किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, पीएसयू और उद्योग की सराहना की है और कहा है कि पीटीओ शॉफ्ट का सफल संचालन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रमुख उपलब्धि है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पीटीओ शॉफ्ट विमान में महत्वपूर्ण अंग है, जो भावी लडाकू विमानों की आवश्यकता और उनके स्वरूप के लिए सहायक होगा। पीटीओ शॉफ्ट का डिजाइन और अनूठे नवाचार पेंटेंट फिक्वेंसी स्पेनिंग टेक्निक द्वारा किया गया, जो विभिन्न ऑपरेटिंग इंजन गति प्रदान करने में सहायक होता है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...