सरकार ने आज लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का वर्ष 2023-24 के लिए एक लाख 18 हजार पांच सौ करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें 41 हजार चार सौ 91 करोड़ रुपये का विकास व्यय शामिल है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में वर्ष 2023-24 के लिए जम्मू-कश्मीर की अनुमानित आय और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
केंद्र सरकार ने लोकसभा में वर्ष 2023-24 के लिए जम्मू-कश्मीर का बजट पेश किया
