मुंबई: विदेशी निवेशकों का मार्च महीने में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों में कुल निवेश छह हजार तीन सौ करोड़ रुपये का रहा है। विदेशी निवेशकों ने इक्विटी बाजार में 13 हजार 540 करोड़ रुपये निवेश किए, जबकि हाइब्रिड बाजारों में कुल निवेश एक हजार 185 करोड़ रुपये का रहा। निवेशकों ने दूसरी तरफ ऋण बाजार से दो हजार 987 करोड़ रुपये निकाले, जबकि दूसरे निवेशों से पांच हजार 380 करोड़ निकाले। इस तरह इस महीने अब तक कुल विदेशी निवेश छह हजार 357 करोड़ रुपये का रहा है। इससे पहले एफपीआई ने फरवरी में चार हजार 139 करोड़ रुपये और जनवरी में 26 हजार 544 करोड़ रुपये भारतीय पूंजी बाजारों से निकाले थे।
विदेशी निवेशकों (FPI) ने मार्च में किया 13,500 करोड़ रुपये का निवेश