T 134 नामक बाघिन को अलवर की सरिस्‍का बाघ परियोजना में हस्‍तांरित किया गया

टी 134 नामक बाघिन को कल रात राजस्‍थान के रणथंबौर राष्‍ट्रीय उद्यान से अलवर की सरिस्‍का बाघ परियोजना में हस्‍तांरित कर दिया। नई बाघिन मिलने के बाद सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इनमें से 14 बाघिन, 8 बाघ व 6 शावक हैं। सरिस्का में उसे नया नाम एसटी-30 मिल जाएगा। साढ़े तीन साल की बाघिन को तहला रेंज के भगानी इलाके में एक बाड़े में रखा गया है।

Related posts

Leave a Comment