नागालैंड में विधायक दल का नेता चुनने के लिए NDPP की आज कोहिमा में बैठक

नागालैंड में एनडीपीपी विधायक दल की आज अपना नेता चुनने के लिए कोहिमा में बैठक होगी। सत्‍तारूढ़ एनडीपीपी और भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य में जीत के साथ सत्‍ता बरकरार रखी है। एनडीपीपी के महासचिव अबू मेथा ने कहा है कि जैसे कि पहले घोषणा की गई थी, वर्तमान मुख्‍यमंत्री नेफ्यू रियो राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने रहेंगे, इस बारे में औपचारिक निर्णय लिया जाएगा। अबू मेथा ने बताया कि एनडीपीपी और भाजपा सरकार का एजेंडा शांति और विकास होगा। उन्‍होंने रियो सरकार में विश्‍वास व्‍यक्‍त करने के लिए मतदाताओं का धन्‍यवाद किया। उन्‍होंने यह भी कहा कि एनडीपीपी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व में पूर्ण विश्‍वास है। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता नलिन कोहली ने कहा कि नागालैंड की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार के विकास कार्यों के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्‍होंने विश्‍वास दिलाया कि एनडीपीपी-भाजपा सरकार नागालैंड में प्राथमिकता के आधार पर विकास जारी रखेगी।

Related posts

Leave a Comment