झारखंड में एजेएसयू पार्टी की एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा सीट का उप चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो को 21 हजार 970 वोटों से हराया। निर्वाचन आयोग ने बारह चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद सुनीता चौधरी को रामगढ़ सीट से विजयी घोषित किया।
झारखंड में AJSU पार्टी की NDA उम्मीदवार सुनीता चौधरी रामगढ़ विधानसभा सीट का उप-चुनाव जीती