केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गर्मी से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श जारी किया

केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गर्मी से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श जारी किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के कुछ स्‍थानों पर सामान्‍य से अधिक गर्मी पड़ने को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गर्मी से संबंधित एक स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श जारी किया है। गर्मी से संबंधित बीमारियों पर राष्‍ट्रीय कार्यकारी योजना की ओर ध्‍यान आकर्षित करते हुए केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गर्मी के मौसम में गर्मी के प्रभाव को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के सभी मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि पहली मार्च से सभी राज्यों और जिलों में जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम-एनपीसीसीएचएच के अंतर्गत गर्मी से संबंधित बीमारियों की एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सूचना मंच पर दैनिक रूप से निगरानी की जाएगी। मंत्रालय ने राज्‍यों को कहा है कि गर्मी से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकारी योजनाओं के कार्यान्‍वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिले तथा स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा स्‍तर पर गर्मी की चेतावनी को तत्‍परता से साझा किया जाना चाहिए।

मंत्रालय के दिए गए निर्देश में कहा गया है कि पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं, अंतःशिरा तरल पदार्थ, आइस पैक, ओआरएस और सभी आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य सुविधा तैयारियों की समीक्षा की जाए।

Related posts

Leave a Comment