एशिया का सबसे बड़ा जीव विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल सम्मेलन ”बायो-एशिया” के 20वें संस्करण का आज तेलंगाना के हैदराबाद में उद्घाटन हुआ। इस वर्ष की थीम है- सहयोग की भावना का उत्सव मनाने और मानव समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बढ़ते कदम। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए तेलंगाना के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के तारक रामाराव ने कहा कि कोविड-19 महामारी जैसी स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए पूरा विश्व एकजुट हो गया था। इसने सहयोग के महत्व को सिद्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि बायो एशिया ने देश में जीव विज्ञान उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में सरकारी अधिकारी, व्यापारिक प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता और अन्य देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...