इजरायल के राजदूत नोर गिलोन ने कहा है कि भारत और इजरायल मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के इच्छुक हैं क्योंकि इससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और आगे ले जाया जा सकता है। राजदूत नोर गिलोन ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में संकेत दिया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आगामी भारत यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौते पर प्रगति हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत और भरोसेमंद रक्षा संबंधों के आधार पर इस्राइल, रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत की सहायता कर सकता है। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट मोबिलिटी, कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, जल और साइबर तथा घरेलू सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने की काफी संभावना है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...