वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक महंगाई को अपेक्षित सीमा में नियंत्रण में रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। जयपुर में बजट के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक देश की अर्थव्यवस्था पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार निर्णय ले रहा है। बैठक में वित्त मंत्री ने उद्योग जगत से जुडे संगठनों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों से जुडे संगठनों, स्टार्टअप और बैंकों के प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार ने दालों और तिलहन की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। वित्त मंत्री की ओर से आज की बजट पूर्व चर्चा उस विशेष आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा है जो मुंबई में चार फरवरी को शुरू हुआ था। उन्होंने हैदराबाद, भुबनेश्वर और अन्य शहरों में भी विभिन्न हितधारकों के साथ बजट के बाद संवाद किया। इसका उद्देश्य उद्योग जगत और अन्य संबंधित लोगों से बजट के प्रावधानों और उनको लागू करने के संबंध में प्रतिक्रिया लेना है।
Related posts
दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय राजधानी...
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...