भारतीय थल सेना और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच आज से उत्तराखंड के पिथौरागढ में द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास दस्तलिक का चौथा संस्करण आरंभ होगा। यह अभ्यास पांच मार्च तक चलेगा। भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व पश्चिमी कमान के हिस्से के रूप में गढवाल राइफल्स की 14वीं बटालियन करेगी। उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधित्व थल सेना की उत्तर-पश्चिमी सैन्य टुकडी करेगी। संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य उप परंपरागत परिदृश्य में विभिन्न अभियानों के जरिए सैन्य क्षमता बढाना है।
भारतीय थल सेना और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच आज से पिथौरागढ में द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास आरंभ होगा